Delhi breaking भीषण आग की चपेट में आने से आठ लोग घायल
Delhi breaking नयी दिल्ली ! राष्ट्रीय राजधानी के सुल्तानपुरी में झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आयी है। भीषण आग की चपेट में आने से आठ लोग घायल हो गए और कम से कम 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Delhi breaking दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अनुसार झुग्गियों में आग के दौरान भगदड़ मच गयी। जिसके कारण आठ लोगों को मामूली चोटें आईं। जिनके नाम सूरजमल (72), कपूर (50), सागर (25), पप्पू (55), बबलू (65), कंवर सिंह (52) राज सिंह (72) और चांद (55) है। घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।
अग्निशमन विभाग ने बताया कि पुठ कलां के पास सुल्तानपुरी में झुग्गी में आग लगने की घटना के बारे में अपराह्न 12 बजकर 13 मिनट पर उन्हेें सूचना मिली। सूचना मिलते ही आग को काबू करने के लिए 21 दमकल की गाडियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।