Stunned सोनिया, मनमोहन, राहुल, प्रियंका ने आबे के निधन पर जताया शोक

Stunned

stunned पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं : सोनिया

Bank
Bank रतलाम में बैैंक के मैनेजर और कैशियर लापता

Stunned नयी दिल्ली ! कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Stunned सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा,“मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं। कई वर्षों तक  आबे भारत के परम मित्र और शुभचिंतक रहे थे।

Stunned उन्होंने भारत तथा जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने तथा विस्तार देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात के क्षण एक एक कर याद आ रहे हैं।

जापान में जो कुछ घटा वह सच में अंतरराष्ट्रीय समुदाय समुदाय के लिए भी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा।”


डॉ सिंह ने कहा,“जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं। वह मेरे बहुत अच्छे मित्र थे। जब मैं प्रधानमंत्री था तो हम हमने दोनों देशों के बीच के रिश्तों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बनाने के लिए काम किया और हमारे इन प्रयासों से भारत जापान के बीच के संबंधों में नई ऊंचाई आई।

also read : killing जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या

मैं  शिंजों के परिजनों तथा जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

 गांधी ने ट्वीट किया,“जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा,“ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या बहुत दुखद है।

also read : https://jandhara24.com/news/105532/former-prime-minister-shinzo-abe-died-at-the-age-of-67-keeping-in-view-the-incident-task-force-will-be-formed

हिंसा कायरों की भाषा है और यह कभी अच्छी नहीं हो सकती। श्री आबे अलग तरह के इंसान थे और शांति तथा दयाभाव उनकी जीवनशैली है। दुनिया उन्हें उनके असाधारण जीवन शैली के लिए याद करेगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU