Dantewada SP विशेष अभियान के तहत दन्तेवाड़ा पुलिस ने 03 स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

Dantewada SP

Dantewada SP विशेष अभियान के तहत दन्तेवाड़ा पुलिस ने 03 स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

 

Dantewada SP दंतेवाड़ा  !  गौरव राय , पुलिस अधीक्षक  दन्तेवाड़ा, आर. के. बर्मन अति. पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के निर्देशन में एवं राहुल उयके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा, के मार्ग दर्शन में लोकसभा निर्वाचन आचार संहिता के दौरान थाना दन्तेवाड़ा के लम्बे समय से फरार स्थायी वारंटियों की तामीली एवं धर-पकड़ अभियान चलाये जा रहे है, जिसके अंतर्गत थाना दन्तेवाड़ा के (1) अप.क्र. 47/2021 धारा 294, 323, 324, 506(बी) भादवि. के स्थायी वारंटी-सुरेश ताण्डी पिता मीरसी ताण्डी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 07 हुड़को कालोनी आंवराभाटा,

(2) अप.क्र. 82/2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि. के स्थायी वारंटी-रोशन मिश्रा पिता सिताराम मिश्रा उम्र 37 वर्ष साकिन कुथरेल पो0 मनोहरा चौकी सिलयारी थाना-धरसीवां जिला रायपुर,एवं (3) अप.क्र. 50/2023 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के स्थाई वारंटी-सुनील कुमार केराम पिता विनोद केराम उम्र 32 वर्ष साकिन कतियाररास वार्ड क्र. 02 को पता तलाश कर दिनांक 08.04.2024 को गिरफ्तार किया जाकर  न्यायालय पेश किया गया।

Dantewada latest news विजय शंखनाद संकल्प महारैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्बोधित

न्यायालय द्वारा उक्त स्थायी वारंटियों का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल दन्तेवाड़ा दाखिल कराया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक विजय पटेल, सउनि गुरूवंता बर्गे, प्र.आर. सोमन मरकाम, म.प्र.आर. रईसा मंसूरी, आर. महेन्द्र पैकरा, म.आर. सतवती बघेल, सरस्वती कटारिया की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU