Dantewada latest news टेकनार गौशाला के संचालन समिति में बदलाव, किसान सभा की हुई बैठक

Dantewada latest news

दुर्जन सिंह 

Dantewada latest news पुनः व्यवस्था के संचालन करने का अवसर देने की मांग क्षीर सागर समिति ने रखी 

 

Dantewada latest news दंतेवाड़ा/बचेली- दंतेवाड़ा के माॅ दंतेस्वरी गौ संवर्धन एवं शोध केन्द्र टेकनार गौशाला को क्षीर सागर समिति दुग्ध सहकारी समिति मर्यादित दंतेवाड़ा द्वारा संचालित किया जा रहा था लेकिन संचालन समिति में हुए बदलाव को लेकर क्षीर सागर समिति द्वारा भारतीय किसान संघ दंतेवाड़ा को आवेदन देकर पुनः संचालन करने का अवसर देने की मंाग की है।
इस संबंध में टेकनार में भारतीय किसान संघ की बैठक भी आहुत हुई। क्षीर सागर समिति ने बताया कि 30 अगस्त 2022 को माॅ दंतेश्वरी गौ संवर्धन एवं शोध केन्द्र टेकनार को संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं पशुधन विभाग ने हमारे समिति को संचालन मंडल को सौपा गया। संचालन प्रारंभ से ही पशुधनो की संख्या अधिक एवं दुग्ध उत्पादन में कमी के कारण परिसर में कम आय के चलते हमारे समिति को 2 वर्ष के कार्यकाल में बहुत परेशानी हुई। जिला प्रशासन व विभाग को मौखिक व लिखित माध्यम से कई बार अवगत कराया गया, उसके पश्चात भी कोई सहयोग नही मिला।
हमारे समिति का 2 वर्ष के कार्यकाल में संचालन के दौरान लगभग 25 लाख रूपये दाना, भुसा, दवाई एवं लेबर पेमेंट में कर्ज हो चुका है।
जिला कलेक्टर स्वयं गौ शाला के परिसर के स्थिति से अवगत हुए और तत्काल नये पशुधन व अन्य मरम्मत कार्य हेतु बजट स्वीकृति किये और कुछ दिनो के पश्चात आदर्श आचार संहिता लगने के कारण पशु विभाग ने कहा कि अभी कोई कार्य नही होगा। लेकिन अभी वर्तमान में पता चला है कि हमारे समिति को संचालन से हटाकर नये समिति गठित किया गया है।
ऐसे स्थिति में हमारे समिति का क्या होगा, जो बुरे स्थिति में आपताकाल में जिला प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए हमारे समिति ने संचालन कर पशुधनो को देखरेख कर दाना, भुसा, दुवाई एवं लेबर पेमेंट का कर्ज उठाया है तो हमारे समिति कहाॅ से चुकायेगे। समिति ने आवेदन देकर काह कि हमारे समिति के सदस्य भारतीय किसान संघ के सदस्य है समिति के समस्या को तत्काल निराकरण करवाते हुए पुनः व्यवस्था के साथ संचालन करने का अवसर दिया जाये।
इस बैठके के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष मधुसुदन ठाकुर, शैलेश अटामी, रमेश यादव, मनबहाल नाग, घासीराम यादव, ललित यादव, गणेश यादव, महेश कवासी सहित अन्य कृषको की मौजूदगी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU