Dantewada BJP Yuva Morcha दंतेवाड़ा भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री कृष्णकांत एवं शम्भू निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

Dantewada BJP Yuva Morcha

Dantewada BJP Yuva Morcha नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने युवा नेता कृष्णकांत शिवहरे एवं शम्भू यादव 

 

Dantewada BJP Yuva Morcha दंतेवाड़ा। केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठनसे संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में दंतेवाड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णकांत शिवहरे एवं शम्भू यादव को नामित किया गया है।DACYP के एक नामांकित सदस्य के रूप में कृष्णकांत एवं शम्भू दंतेवाड़ा जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन, सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।

 

Dantewada लोन वर्राटू अभियान अंतर्गत 01 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण 

Dantewada BJP Yuva Morcha कृष्णकांत एवं शम्भू ने बताया की युवा लोगों के जीवन में सार्थक योगदान देने और समुदाय में युवा कार्यक्रमों के भविष्य को आकार देने का एक अनूठा अवसर प्रदान हुआ है। अधिक से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवी कार्यक्रमों और अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने तथा नये अवसर प्रदान करने हेतु प्रयासरत रहेंगे,इस हेतु हम भारत सरकार तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को धन्यवाद् ज्ञापित करते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU