Dantewada BJP कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे दंतेवाड़ा,भाजपा कार्यालय मे कार्यकर्ताओ में भरा जोश, देखिये VIDEO 

Dantewada BJP

Dantewada BJP बस्तर में कमल खिलाकर अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा को जिताना है- चैतराम अटामी 

 

 

Dantewada BJP दंतेवाड़ा /भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,छत्तीसगढ़ शासन  में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम आज दंतेवाड़ा पहुंचे,भाजपा कार्यालय चितालंका पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर मार्गदर्शन किया |

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा की जिस प्रकार आप सभी कार्यकर्ताओ ने पूरी मेहनत और ऊर्जा से चैतराम अटामी को विधायक बनाकर विधानसभा भेजा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी उसी तरह महेश कश्यप को जीताकर लोकसभा भेजना है और मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना है | नेताम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं और ये 100 दिन कांग्रेस के भूपेश सरकार के 05 वर्ष पर भारी है |

 

Dantewada BJP मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी में जो हमारी पार्टी का जो वादा था छत्तीसगढ़ की जनता से, अधिकांश विष्णु सरकार ने पूरा किया है।18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हुई हैं।13 दिसंबर को विष्णु सरकार ने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही पहली कैबिनेट बुलाकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दिए हैं। अगले महीना से सब का धड़ाधड़ प्रधानमंत्री आवास बनना शुरू हो जाएगा। हमारे किसानों को उम्मीद नहीं थी कि 2 साल का बकाया बोनस मिल जाएगा। विष्णु सरकार आई तो 25 दिसंबर के दिन हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस को 12 लाख से ज्यादा किसानों का 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपया देने का काम छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने किया।21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से बंपर धान की खरीदी हो रही है ।

24.75 लाख से ज्यादा किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत भी दी। महतारी वंदन योजना में 70 लाख से ज्यादा माता बहनों को 10 मार्च को प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में 655 करोड़ रूपया उनके खाते में ट्रांसफर किया गया। प्रदेश के बेटे-बेटियों के साथ पीएससी में धोखाधड़ी हुई।

उसकी सीबीआई जाँच का वादा भी भाजपा सरकार ने पूरा किया है। श्री नेताम ने कहा कि तेंदूपत्ता, जिसको हरा सोना बोलते हैं, के संग्रहण कार्य से लाखों परिवार लाभान्वित होते हैं। हमारी सरकार ने प्रति मानक बोरा 5500 रुपए की दर से तेंदूपत्ता खरीदने का निर्णय लिया है। चरण पादुका योजना, आदिवासी बच्चों को स्कॉलरशिप की पुरानी व्यवस्था फिर से हमारी सरकार चालू करने वाली है। जो भूमिहीन मजदूर हैं, किसान हैं, उनको 10 हजार रुपए साल में देने का निर्णय सरकार ने किया है ।

 

Dantewada BJP नेताम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में ही 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में मतदान होना है। इसमें आप सबको अपने वोट का इस्तेमाल करना है और बस्तर से भाजपा का कमल खिलाकर अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा को जिताना है।आदिवासी बेटा विष्णुदेव को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है सबका साथ सबका विकास भाजपा में ही संभव है इसलिए सबको प्रयास भी करना होगा |

भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि केन्द्र में फिर से लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा व समर्पण से कार्य कर रहे हैं। मोदी  को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने व बस्तर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाने के संकल्प के साथ बूथ को मजबूत बनाने देवतुल्य कार्यकर्ता जुटे हैं और भाजपा के रीती निति एवं केंद्र सरकार की महत्वकांछी तथा जनकल्याणकारी योजनाओ से प्रभावित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया जिसमे राजेश गुप्ता जिला सचिव कांग्रेस,जयप्रकाश बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस,दुर्गा गुप्ता महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष,बबलु गुप्ता पोलिंग बूथ अध्यक्ष गीदम,विधान मण्डल जिला महासचिव कांग्रेस समेत गीदम से 17 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रवेश किया साथ ही चितालंका सरपंच सुनील कश्यप,जोगाराम मरकाम नेटापुर सरपंच व 21 अन्य लोगो ने भाजपा प्रवेश किया | कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि ने किया,इस दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU