Congress Breaking : बलात्कारियों को बचाने की भाजपा की नीति एक्सपोज : कांग्रेस

Congress Breaking :

Congress Breaking :  कांग्रेस, अभिषेक मनु सिंघवी (सांसद) व अलका लांबा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रेसवार्ता में शामिल

 

Congress Breaking :  बिलकिस बानो केस मे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता

 

 

Congress Breaking :  नईदिल्ली। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा – बलात्कारियों को बचाने की भाजपा की नीति एक्सपोज हो गयी है, भाजपा अब मुंह नहीं दिखा सकती है। कानून की निगाह में ना पाप छिपता है ना ही पाप कहीं दबता है। यह भाजपा पर ऐसा दाग है जो कभी नहीं छुटेगा।

 

Congress Breaking : इस केस मे केंद्र सरकार लगातार लोगों को बरगलाती रही है। इस केस के आरोपियों को भाजपा ने बचाने का हर प्रयत्न किया, बार बार न्यायालय से समय मांगते रहे। सीमित दंड मिलने के कुछ दिन बाद भी भाजपा सरकार ने आरोपियों को समय से पहले छोड़ दिया।

यह एक रेयर केस था जिसमे बिलकिस बानो से नृशंस गैंगरेप तो हुआ ही, साथ ही उसके परिवार के 07 लोगों की आंखों के सामने ही हत्या कर दी गई थी।

बिलकिस बानो को कोर्ट में सुनवाई और सीबीआई जांच के दौरान बार बार जान से मारने की धमकियां मिलीं. उसने दो साल में 20 बार घर बदले।

नारी सम्मान की पात्र है, क्या महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों में छूट दी जा सकती है।

Congress Breaking : आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर देश को बता दिया कि ‘अपराधियों का संरक्षक’ कौन है. बिलकिस बानो का अथक संघर्ष, अहंकारी बीजेपी सरकार के विरुद्ध न्याय की जीत का प्रतीक है.”

चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।

 

Jashpur accident : दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक युवती की मौत, देखिये VIDEO

 

अंततः न्याय की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप की शिकार बिलकिस बानो के आरोपियों की रिहाई रद्द कर दी है। इस आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियों पर पड़ा हुआ पर्दा हट गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU