Chief Minister Arvind Kejriwal आप ने केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का लगाया आरोप

Chief Minister Arvind Kejriwal

Chief Minister Arvind Kejriwal आप ने केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का लगाया आरोप

 

Chief Minister Arvind Kejriwal नयी दिल्ली !  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दमन से क्रांति नहीं रुकेगी।

आप नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा पूरी गुंडागर्दी हो रही है। अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद किया गया है। घर वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

Chief Minister Arvind Kejriwal उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका जा रहा है। आईटीओ पर पहुँचते ही पुलिस जबरन उठाकर ले जा रही है। यहाँ पूरी तानाशाही है। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तानाशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि लोग जहां भी होंगे वहीं प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। कभी भी दमन करने से क्रांति नहीं रुकी है। दमन करने से एक-एक गली मोहल्ले से केजरीवाल पैदा होगा।

Z category security to the Chief Minister केजरीवाल को राजनीतिक साजिश के तहत किया गिरफ्तार : आतिशी

Chief Minister Arvind Kejriwal आप नेता ने कहा कि केंद्र सरकार गुंडागर्दी करके हमें कुचलने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि श्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आईटीओ के पास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आसपास भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU