Chhattisgarh नक्सल वनांचल क्षेत्र से आये अतिथि छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने भेंट की सोलर होमलाईट और डी.टी.एच. कनेक्शन युक्त टी.वी.

 Chhattisgarh

Chhattisgarh नक्सल वनांचल क्षेत्र से आये अतिथि छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने भेंट की सोलर होमलाईट और डी.टी.एच. कनेक्शन युक्त टी.वी.

 

 

 

Chhattisgarh  छत्तीसगढ़ !  प्रदेश का सुदुर नक्सल प्रभावित जिला सुकमा, जहाँ राज्य के अन्य विकसित जिलों के भांति शिक्षा, स्वास्थ्य स्वरोजगार, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की नवगठित सरकार द्वारा सतत् रूप से पहल एवं प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में  विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर बस्तर के सुदुर आंतरिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार हेतु जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जिला सुकमा के सुदुर आंतरिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के छात्र-छात्राये, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षादूत एवं शिक्षकों का सम्मिलन रहा।

Chhattisgarh  इस जागरूकता यात्रा के दौरान आज दिनांक 29.02.2024 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  की गरिमामय उपस्थिति एवं अध्यक्षता में ग्राम टेकलगुडा, सिलगेर, पूर्वती ग्रामों के छात्र-छात्राओं को सोलर होमलाईट संयंत्रों एवं डी.टी.एच. युक्त टी.वी. का प्रदाय किये जाने हेतु स्वामी विवेकानंद अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रायपुर के परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Chhattisgarh  कार्यक्रम के उद्बोधन में  मुख्यमंत्री  द्वारा कहा गया की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी हमेशा ही हमारे राज्य के नक्सल प्रभावति क्षेत्रों के रहवासियों के विकास के संबंध मे किये जा रहें कार्यों ओरइस दिशा में भविष्य की योजनाओं के बारे में सदैव विचारशील रहते है, एवं हमेशा संबंधित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते रहते है। राज्य के जिन सुदुर क्षेत्रों से ये छात्र-छात्राएं हमारे सम्माननीय अतिथि के तौर पर रायपुर भ्रमण हेतु आये है, वे क्षेत्र परंपरागत बिजली से विद्युतीकृत नही है, किन्तु क्रेडा के माध्यम से उन क्षेत्रों सौर विद्युतीकरण की व्यवस्था की गई है।

हमारे इन अतिथियों को बिजली की वजह से शिक्षा में कोई बाधा न आये एवं वे देश दुनिया में चल रहे सभी शिक्षाप्रद गतिविधियों से अद्यतित रहें, इस कारण भ्रमण पर आये सभी छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप सोलर होमलाईट संयंत्र प्रदान किया जा रहा है, जिसमे 200 वॉट का एक सोलर पैनल, 12.8 वोल्ट, 80 ए.एच. क्षमता की बैट्री, 05 लाईट, मोबाईल चार्जर एवं 01 डी.टी.एच. कनेक्शन युक्त टी.वी. सम्मिलित है।

 

भ्रमण पर आये सभी छात्र-छात्राओं के अलावा 06 परिवार जो छात्र-छात्राओं के साथ आये थे, उन्हे भी उपहार स्वरूप सोलर होम लाईट एवं डी.टी.एच. कनेक्शन युक्त टी.वी.  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदाय किया गया। अपने उद्बोधन के निरंतरता में मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि इन क्षेत्रों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी क्रेडा द्वारा बहुत अच्छे कार्य किये जा रहे हैं, जिससे माननीय प्रधानमंत्री के मंशानुरूप हमारा राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने की दिशा में बहुत तेजी से अग्रसर है।

 

National Lok Adalat शहर से लेकर हाट बाजार तक लोक अदालत आयोजन का प्रचार

इस कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  किरणदेव सिंह, ऊर्जा सचिव  पी. दयानंद, क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा, कार्यपालन अभियंता क्रेडा  जे.एन. बैगा, क्रेडा विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण तथा जागरूकता यात्रा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU