Chandrayaan-3 : चंद्रमा में सफल लैंडिंग के बाद अपने ग्रह ग्राम करसरा आये वैज्ञानिक ओम पांडे का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत,देखिये VIDEO

Chandrayaan-3 :

Chandrayaan-3 : चंद्रमा में सफल लैंडिंग के बाद अपने ग्रह ग्राम करसरा आये वैज्ञानिक ओम पांडे का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

 

Chandrayaan-3 :  सतना ! चंद्रयान-3 की चंद्रमा में सफल लैंडिंग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है, पूरे भारत देश में खुशी का माहौल है हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है, वही इसरो की टीम का हिस्सा एवं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के करसरा गांव निवासी साइंटिस्ट ओम पांडे सड़क मार्ग से प्रयागराज होते हुए अपने ग्रह ग्राम करसरा पहुंचे।

Chandrayaan-3 :  जैसे ही करसरा गांव पहुंचे वहां पर युवा जनपद सदस्य प्रतिनिधि उपेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में बाइक रैली निकाली गई एवं पूरे गांव में भ्रमण किया गया, इस दौरान साइंटिस्ट ओम पांडे कार में खड़े होकर हाथ में तिरंगे को साथ लिए हुए काफी खुश नजर आए, जगह-जगह पर लोगों ने उनका फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया, इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

बाईट:- ओम पांडे (साइंटिस्ट इसरो)

 

बाईट:- उपेंद्र शुक्ला (ग्रामीण)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU