बलरामपुर: घर में घुसकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महिला घर मे अकेली थी तभी आरोपी घर मे घुस गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का पति जब घर आया तो उसने घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज की. जिसके बाद जिले की राजपुर पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अलबर्ट है और वह ग्राम कौडू का रहने वाला है अब राजपुर पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।