Central Jail Ambikapur बंदियों में सकारात्मक परिवर्तन लाने केंद्रीय जेल अंबिकापुर में उमंग खेल महोत्सव का आयोजन

Central Jail Ambikapur

Central Jail Ambikapur उमंग खेल महोत्सव में चेस कैरम बैडमिंटन वॉलीवाल में कुल 441 बंदियों ने भाग लिया

 

 

Central Jail Ambikapur अंबिकापुर ..केंद्रीय जेल अंबिकापुर में उमंग खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बंदियों के लिए कैरम चेस बैडमिंटन वॉलीबॉल आदि खेल आयोजित किए जा रहे है !

बंदियों में सकारात्मक परिवर्तन लाने व उनके मानसिक एवम् शारीरिक स्वास्थ्य में खेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता हैं इसी उद्देश की पूर्ति हेतु खेलो का आयोजन किया जा रहा है।

Central Jail Ambikapur उमंग खेल महोत्सव में चेस कैरम बैडमिंटन वॉलीवाल में कुल 441 बंदियों ने भाग लिया है। जेल प्रशासन द्वारा समस्त खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उमंग खेल महोत्सव में विभिन्न खेलो में विजेताओं को पुरस्कार दिया जाकर उत्साहवर्धन किया जाएगा ताकि बंदीगण जेल में परिरुद्ध रहने के दौरान अपने आप को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़े रहे। खेल के अतिरिक्त भी शिक्षा, कला, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से जेल प्रशासन बंदियों हेतु सकारात्मक वातावरण तैयार कर बंदियों को समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत रहेगा।

 

 VIDEO अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए मुख्यमंत्री  ने श्रीराम के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर किया रवाना

 

Central Jail Ambikapur

Central Jail Ambikapur  उमंग खेल महोत्सव का आयोजन जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री के मार्गदर्शन में अष्टकोण अधिकारी संजय खैरवार, किरण सिंह मरावी सहायक अधीक्षक, मुख्य प्रहरी एवम् प्रहरियों के सहयोग से कराया जा रहा है !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU