श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 17 की दर्दनाक मौत…

पाकिस्तान :पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बलूचिस्तान सिंध और बलूचिस्तान राज्यों के सीमा पर भयंकर हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में जा गिरी, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई है और 38 घायल हुए हैं। यह घटना बुधवार को हुई है। सभी यात्री बलूचिस्तान के खुजदर जिले में मुस्लिम सुफी दरगाह शाह नूरानी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे।

यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा कराची शहर से 200 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस हादसे की जानकारी प्राप्त करके शोक व्यक्त किया है। मोहसिन नकवी ने बताया कि एक मोड़ पर बस चालक ने वाहन के नियंत्रण को खो दिया था और बस खाई में जा गिरी। सभी यात्री सिंध प्रांत के थट्टा शहर के निवासियों थे।

Rajnandgaon राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल लोगों को और मृतकों को कराची के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए जाँच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU