Breaking India न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Breaking India

Breaking India न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Breaking India नयी दिल्ली !   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।


केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि विभाग ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना सोमवार को जारी की।


Breaking India अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (डॉ.) न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को नौ नवंबर 2022 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया है।


Breaking India भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित ने 11 अक्टूबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाने की शिफारिश केंद्र सरकार से की थी।


Breaking India न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह अगले महीने नौ तारीख को शपथ लेंगे और 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।


Breaking India शीर्ष अदालत की परंपरा के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में वरिष्ठतम न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश बनाने की परंपरा रही है। इस क्रम में न्यायमूर्ति ललित के बाद में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ आते हैं।


Breaking India न्यायमूर्ति ललित ने 27 अगस्त 2022 को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी। वह 74 दिनों के अपने संक्षिप्त कार्यकाल के बाद आठ नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।


न्यायमूर्ति ललित को अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश के संबंध में राय देने के लिए केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने गत सात अक्टूबर को एक पत्र भेजा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU