Bollywood : बॉलीवुड हस्तियों ने चन्द्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिग पर इसरो को दी बधाई

Bollywood :

Bollywood बॉलीवुड हस्तियों ने चन्द्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिग पर इसरो को दी बधाई

 

Bollywood मुंबई !  चंद्रयान-3 के बुधवार को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने के साथ ही भारत ने न केवल चांद पर तिरंगा फहराया बल्कि इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम लिख दिया। बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) की इस सफलता पर जश्न मनाया। बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिये खुशी का इजहार किया है।


Bollywood  अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “लाखों दिल इसरो का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। आपने हमें बहुत गौरान्वित कर दिया है। किस्मतवाला हूं जो भारत को इतिहास रचते देख पाया हूं।” अक्षय ने यह भी लिखा,“भारत चांद पर पहुंच गया है और हम चांद से भी ऊपर पहुंच गये हैं।”


अभिनेता अनुपम खेर ने भी दो वीडियो शेयर किये हैं, जिनमें उन्हें अपनी पूरी टीम के साथ भारत के चांद पर पहुंचने का जश्न मनाते देखा जा सकता है। अनुपम को एक वीडियो में अपनी पूरी टीम के साथ चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर ताली बजाते और दूसरे वीडियो में ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते देखा जा सकता है। अनुपम ने लिखा,“भारत चांद पर देशवासियों। जय हिंद।”


बॉलीवुड अभिनेता एवं सांसद सनी देओल ने चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर लिखा, “कितना गौरवशाली पल है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल और सॉफ्ट लैंडिंग। भारत के अंतरिक्ष में खोज के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि।”
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ट्वीट किया,“भारत चांद पर पहुंच गया। कितना ऐतिहासिक पल है।”


बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव, दिग्गज अभिनेता संजय दत्त, अजय देवगन और रवीना टंडन समेत टॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की कई हस्तियों ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रसन्नता का इजहार किया है।


संजय दत्त ने लिखा, “भारत के लिए एक और बहुत लंबी छलांग। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड कर चुका है। अंतरिक्ष की खोज के बारे में यह हमारी बड़ी उपलब्धि है।”

Kasdol BJP : भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू की उपस्थिति में शक्तिकेन्द्र कसडोल में लाभार्थी सम्मेलन सम्पन्न, देखिये Video
गौरतलब है कि 14 जुलाई, 2023 को इसरो ने चंद्रयान-3 काे सफलतापूर्वक लॉन्च किया और आज चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की धरती पर सफलतापूर्वक उतरा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU