Mp ki khabar : गैस कटर में ब्लॉस्ट, 4 लोग घायल

Blast

पुलिस हादसे की जानकारी निकालने में जुटी

इंदौर। भंवर कुआं थाना क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में गैस कटर से काम करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। गैस कटर की नली फट जाने से विस्फोट हुआ जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस हादसे की जानकारी निकालने में जुटी है।

ट्रांसपोर्ट नगर में गैस कटर से कटाई का काम करते हुए गैस नाली फट जाने से वर्कशॉप में कम कर रहे चार लोग जख्मी हो गए। मामले की जानकारी भंवर कुवा पुलिस को लगी है और पुलिस अब अस्पतालों में भर्ती चारों घायलों से मामले की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है। घटना किसकी लापरवाही से और कैसे नली फटी पुलिस जांच में सामने आएगा। जांच अधिकारी आनंद राय ने बताया कि चारों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU