BJP MLA Vikram Dev Usendi : नगर आगमन पर विक्रम उसेंडी का जोशीला स्वागत

BJP MLA Vikram Dev Usendi :

BJP MLA Vikram Dev Usendi : नगर आगमन पर विक्रम उसेंडी का जोशीला स्वागत

 

 

BJP MLA Vikram Dev Usendi :  भानुप्रतापपुर। भाजपा विधायक विक्रम देव उसेंडी का जीत के बाद पहली बार भानुप्रतापपुर नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। मुख्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई।धुमाल की गूंज के साथ ही उन्हें फूलमाला के साथ मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

इस दौरान श्री उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो सरकार बनी है, जो जनता ने जनादेश दिया है उनके अपेक्षा कार्य की क्रियान्वयन होगी। केंद्र व राज्य में भाजपा के डबल इंजन की सरकार है निश्चित रूप से प्रदेश में विकास कार्यो में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस की कुशासन को जनता ने देखा है। गौठान भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से ही जनता ने प्रदेश में जबरदस्त परिवर्तन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है। कल सोमवार को किसानों को दो साल का बोनस वितरण सहित कई जनहित कार्य किये जायेंगे।

इस बार वरिष्ठ विधायको को मंत्रिमंडल में शामिल नही किया गया है इस पर बोले कि सभी को मौका मिलना चाहिए जो वरिष्ठ है उनका भी सहयोग व समर्थन बराबर मिलेगी। विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो मंत्रिमंडल बना है उसमें नया व पुराना का अच्छा समावेश होना बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लचर व्यवस्था पर उनका कहना था कि मंत्रिमंडल गठन के पश्चात ही व्यवस्था दुरुस्थ की जाएगी।

Tribal society chhattisgarh : सामाजिक उत्थान एवं हित में डॉ देवेंद्र माहला ने निकाला शक्ति संदेश

बधाई देने वालो में निखिल सिंह राठौर, सचिन दुबे ,नरेंद्र शर्मा ,हेम सोनवानी, पार्षद चंद्र कुमार कटझरे, पार्षद मनीष साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश गावडे, हेम प्रकाश शिवहरे, रत्नेश सिंह नरोत्तम चौहान रिजवान कुरैशी, कुंदन साहू अरविंद जैन, मिलन साहू ,डीगेश खपाड़े, वरुण खापाडे, आकाश सोलंकी शंकर लाल गांधी ,ललित गांधी ,मोहन हदृवानी, ज्वाला प्रसाद जैन, राजिन्द्रर रंधावा, उर्मिला जसूजा,कस्तूरचन्द,अनन्त गोपाल कोठारी, नरेश जैन, जैन,कुमुदनी खरे, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU