BJP learned new organizational skills : आक्रामक सत्तारूढ़ दल को पराजित करने का भाजपा ने सीखा अद्वितीय हुनर सीख लिया

BJP learned new organizational skills :

BJP learned new organizational skills : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जीत कर भाजपा ने सीखा, नया सांगठनिक कौशल

BJP learned new organizational skills : नयी दिल्ली  !   मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के परिणामों ने रविवार को यह साबित किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद तीव्र सत्ताविरोधी रुझान और विपक्ष में रहते हुए एक सक्रिय एवं आक्रामक सत्तारूढ़ दल को पराजित करने का अद्वितीय हुनर सीख लिया है।

BJP learned new organizational skills :  चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की आज हुई मतगणना में दोपहर बाद ही तस्वीर साफ हो गयी। रुझानों के अनुसार मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर हुए चुनावों में दोपहर बाद लगभग दो बजे तक भाजपा 161, कांग्रेस 66, बसपा दो और भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर बढ़त बना चुकी थी। भाजपा ने करीब 48.84 प्रतिशत और कांग्रेस ने 40.30 प्रतिशत वोट हासिल किये हैं।

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में दोपहर दो बजे तक भाजपा 54, कांग्रेस 33, बसपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को एक-एक सीट पर बढ़त हासिल हो चुकी थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 46.04 प्रतिशत और सत्तारूढ़ कांग्रेस को 42.02 प्रतिशत वोट हासिल हुये हैं।

BJP learned new organizational skills : राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि मई जून के माह में तमाम सर्वेक्षणों में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 130 से अधिक सीटें और भाजपा को 60 से 70 के बीच सीटें मिलतीं बतायीं जा रहीं थीं। इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ में भाजपा को 25 सीटें और सत्तारूढ़ कांग्रेस को दोबारा सत्ता में आते दिखाया जा रहा था। भाजपा का नेतृत्व भी इन सर्वेक्षणों को सिरे से खारिज करने की स्थिति में नहीं था।

मध्य प्रदेश में प्रशासन के भ्रष्टाचार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति एक प्रकार की ऊबन का भाव देखा जा रहा था जबकि छत्तीसगढ़ में पार्टी के नेतृत्व की सुस्ती और दोनों राज्यों में कांग्रेस की सक्रियता एवं आक्रामकता को देख कर दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावे किये जा रहे थे।

BJP learned new organizational skills : लेकिन भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व को यथावत बनाये रखने और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं अश्विनी वैष्णव की जोड़ी को चुनाव प्रभारी बनाकर उतार दिया। इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ में सबसे अनुभवी नेताओं में से एक पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर को कमान दी गयी। पार्टी नेतृत्व ने टिकट बंटवारे में सावधानी बरती। मध्यप्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, तीन केन्द्रीय मंत्रियों नरेन्द्र तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और राव उदयप्रताप सिंह को उतारा और आंतरिक असंतोष से जूझ रहे कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात करके उन्हें मनाया। उधर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला मतदाताओं को लक्षित करके लाड़ली बहना योजना शुरू की और महिलाओं को हर माह डेढ़ हजार रुपये देना शुरू किया।

BJP learned new organizational skills : छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर चुनावी संकल्प पत्र तैयार करके धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, तेंदुपत्ता खरीद, पीएससी घोटाले की जांच आदि वादे किये और महादेव ऐप को लेकर सीधे सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों ने भी जनता के रुझान को मोड़ दिया।

गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सघन दौरे करके छोटी छोटी सांगठनिक कमियों को दूर किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सुस्ती दूर कर सक्रियता से जुटने के लिए प्रेरित किया। दाेनों राज्यों में मतदान वाले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर उदासीन मतदाताओं को घरों से निकाला और रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित किया।

इन सब कारणों ने भाजपा को जीत के मुकाम पहुंचा दिया। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर हालांकि कई बार मतगणना में पिछड़े जबकि राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के उम्मीदवार से छह हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे थे।

राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत अपेक्षा से अधिक बड़ी है। ये रुझान बताते हैं कि भाजपा ने हिन्दी पट्टी के एक प्रमुख राज्य में 18 साल सत्ता में रहने के बावजूद सत्ताविरोधी रुझान को पराजित करने तथा विपक्ष में रहते हुए एक आक्रामक सरकार को बिना कोई आक्रामक रुख अपनाये सीधे मुकाबले में धराशायी कर दिया। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता इस समय सदमे में हैं।

मध्यप्रदेश में जीत के सेहरे के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता ने सबको जवाब दे दिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट करके कहा, “अंधेरा छँट गया है, सूरज निकल चुका है, कमल खिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ता साथी इस मतगणना की प्रक्रिया से जुड़े रहें क्योंकि बहुत जल्द भाजपा आवत है।”

श्री मोदी आज शाम पांच बजे यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU