Birthday of Chief Minister Vishnudev Sa अपने लाडले मुख्यमंत्री को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

Birthday of Chief Minister Vishnudev Sa

Birthday of Chief Minister Vishnudev Sa मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

 

Birthday of Chief Minister Vishnudev Sa रायपुर !  आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।

Chief Minister Vishnu Dev Sai मुख्यमंत्री साय को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दी जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं

Birthday of Chief Minister Vishnudev Sa दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU