Bilaspur Breaking कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बना दिया भष्टाचार का गढ़ : साय

Bilaspur Breaking

Bilaspur Breaking कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भष्टाचार का गढ़ बना दिया : साय

Bilaspur Breaking बिलासपुर !  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कहा कि राज्य में पांच साल सत्ता में रही कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया और इन वर्षोँ में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया।

श्री साय ने आज यहां बिलासपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार तोखन साहू के समर्थन में शहर से लगे चिल्हाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमाने के साथ ही तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा , “ मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूं कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस भ्रम में बिल्कुल न आयें। जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है हमारी ओर से शुरू कोई भी योजना बंद नहीं होगी। महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा तथा हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जायेगी।”

Bilaspur Breaking छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि बस्तर में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और वहां पार्टी चुनाव जीत रही है तथा राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में भी भाजपा को जनता का खासा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा , “कांग्रेस यहां की जनता का विश्वास खो चुकी है। यहां के लोग ‘भाजपा के चार माह’ और ‘मोदी के गारंटी के 10 साल’ पर भरोसा करते हैँ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए श्री साय ने कहा कि वह (श्री गांधी) अधिकाधिक छत्तीसगढ़ दौरे पर आयें , क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस को हार मिलती है।

 

Jharkhand : चाचा के अंतिम संस्कार में भाग लेने हेमंत सोरेन को नहीं मिली जमानत

Bilaspur Breaking  उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसियों से तो उनका घर नहीं संभल रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और पुराने कांग्रेसी नेता नवीन जिंदल जैसे लोग अब भाजपा में शामिल हो गये हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU