Big accident on Muharram: मुहर्रम पर बड़ा हादसा, चार की मौत 13 घायल

Big accident on Muharram

बोकारो में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया ताजिया, सीएम ने जताया शोक

 

बोकारो। मुहर्रम के दौरान झारखंड के बोकारो में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में मोहर्रम का ताजिया 11 हजार वोल्ट वाले हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी लोग ताजिया को इमाम बाड़ा शिफ्ट करने जा रहे थे।

सुबह 5.30 बजे हुआ हादसा

घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। इधर घायलों का बोकारो डीवीसी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर उपचार के लिए बोकारो के बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। सात लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल में पर्याप्त एम्बुलेंस नहीं होने से बड़ी परेशानी

अस्पताल में पर्याप्त एम्बुलेंस नहीं होने के कारण घायलों के परिजन एवं बोकारो थर्मल थाना के वाहन से घायलों को बोकारो अस्पताल भेजा गया है। मौके पर बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार सहित कथारा ओपी, गाँधीनगर थाना कि पुलिस पहुंचकर पहले घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने में मदद की। घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।

बिजली काटी गई होती, तो नहीं होता हादसा

ग्रामीणों एवं घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पर्व को देखते हुए विद्युत आपूर्ति नहीं काटने की वजह से उक्त घटना घटी है। इधर घटना को लेकर घायलों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं खेतको सहित अन्य क्षेत्रों में इस हादसे के बाद गम का माहौल है। घायलों का बोकारो के बीजीएच अस्पताल इलाज भेजा गया है।

इमाम बाड़ा शिफ्ट किया जा रहा था ताजिया

ताजिया को इमाम बाड़ा शिफ्ट करने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया. मरने वालों में आसिफ रजा (21 वर्ष), एनामुल रब (35 वर्ष), गुलाम हुसैन (18 वर्ष), साजिद अंसारी (18 वर्ष) शामिल है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया उन्होंने लिखा , बोकारो जिले के खेतको में मुहर्रम जुलूस के दौरान दुर्घटना से 4 लोगों की मृत्यु और 10 लोगों के घायल होने का दु:खद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU