Bhopal Politics Update राहुल को निकालना चाहिए कांग्रेस जोड़ो यात्रा – अठावले

Bhopal Politics Update

Bhopal Politics Update  राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी को जोड़ने की चिंता करना चाहिए, भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं

 

Bhopal Politics Update  भोपाल !   केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के स्थान पर “कांग्रेस जोड़ो यात्रा” निकालना चाहिए।


Bhopal Politics Update   अठावले ने यहां प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  गांधी को कांग्रेस पार्टी को जोड़ने की चिंता करना चाहिए। भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि अब PM मोदी के “विकास का रथ” कोई नहीं रोक सकता है। हम सब लोग उस रथ के ऊपर बैठे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर फिर से सरकार बनाएंगे।


Bhopal Politics Update  अठावले ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की परिकल्पना प्रधानमंत्री  मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सकारात्मक सोच की वजह से साकार हुयी है और मंदिर में रामलला भी विराजमान हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने का काम किया था और उसके नेताओं ने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण ही ठुकरा दिया।

England vs India first test match हार्टली की घातक गेंदबाजी की बदौलत  इंग्लैंड ने भारत को हराया
केंद्रीय राज्य मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि PM मोदी ने देश में न सिर्फ विकास को गति दी है, बल्कि भ्रष्टाचार को भी नष्ट किया है। उन्होंने विपक्ष के “इंडिया” गठबंधन के संबंध में कहा कि यह मजबूत होने के पहले ही बिखर गया है। उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU