Bhopal Politics Big News : कांग्रेस की वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा बीच में कहां से आई, इसी को कहते है चोर की दाढ़ी में तिनका : शिवराज

Bhopal Politics Big News :

Bhopal Politics Big News : कांग्रेस की वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा बीच में कहां से आई, इसी को कहते है चोर की दाढ़ी में तिनका: शिवराज

 

Bhopal Politics Big News : भोपाल ! मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी ये नहीं कहा कि उनके (श्री सिंह के) और कमलनाथ के बीच अनबन है और कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा कहां से बीच में आ गई।

चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा, एक कहावत है, चोर की दाढ़ी में तिनका। भाजपा ने कब कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच में अनबन है। दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि अनबन नहीं है, भाजपा भ्रम फैला रही है। भाजपा भ्रम क्यों फैलाएगी।

Bhopal Politics Big News : उन्होंने कहा, ये सभी ने देखा कि कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर अनबन हुई और कमलनाथ ने खुलेआम कहा, कि कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के फाड़ो। उन्होंने सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात को हंसी-मजाक में नहीं ले जाया जा सकता है कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ टिकट बांट देते हैं और बाद में कांग्रेस समिति उसे अनुमोदित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में वर्चस्व और बेटों को स्थापित करने की लड़ाई जगजाहिर है। इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से बीच में आई।

kerala blast Big News : कन्वेंशन सेंटर में सिलसिलेवार धमाका, एक की मौत,36 घायल

Bhopal Politics Big News : इसके पहले आज सुबह दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, ‘बीजेपी की गुटबाजी इन दिनों चरम पर है जिसे ढांकने के लिए वे प्रायोजित रूप से कांग्रेस नेताओं में खासकर मेरे और कमलनाथ जी के बीच की अनबन की झूठी खबरें फैलाते हैं। जबकि कांग्रेस का हर एक नेता भाजपा को हराने के लिए एकजुट और संकल्पबद्ध है। ⁦मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एक जुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे, जन बल जीतेगा, धन बल हारेगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।’

चौहान इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU