Bhopal Politics दिग्विजय का पचौरी के नाम संदेश, राम के नाम पर ना करें कुछ भी

Bhopal Politics

Bhopal Politics दिग्विजय का पचौरी के नाम संदेश, राम के नाम पर ना करें कुछ भी

 

Bhopal Politics भोपाल !  कई दशकों तक कांग्रेस का हाथ थामे रखने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नाम एक संदेश देते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे ( पचौरी) को पार्टी के संघर्ष के दिनों में संबल बनना था, पर अब वे चाहे जो भी करें, कम से कम श्री राम के नाम पर ना करें।


Bhopal Politics  सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्री पचौरी को संबोधित करते हुए पोस्ट किया, ”सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है.. आपको तो संघर्ष के दिनों में संबल बनकर साथ खड़ा होना था। क्या धर्म यह नहीं सिखाता कि अपनों के सुख-दुख में साथ रहें? राम मंदिर में आस्था उचित है लेकिन राम की मर्यादा को क्यों भूल गए? सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर निःस्वार्थ चलने की सीख ही राम के प्रति सच्ची आस्था होती। बाक़ी सब स्वार्थ है। ”


उन्होंने कहा कि जिस नेहरू गांधी परिवार की बदौलत श्री पचौरी ने समाज में नाम और सम्मान कमाया, उसे बेगाना कर गए। वह भी उनके लिए जिनके खिलाफ सब ने मिल कर लड़ाई लड़ी।


श्री सिंह ने कहा, ”अब बीजेपी कह रही है कि आप उनके ही थे और घर वापस लौट रहे हैं। ख़ैर आप जो भी करें.. मगर राम के नाम पर न करें। यह राम की सीख तो नहीं है।”

Union Defense Minister Rajnath Singh मुख्यमंत्री निवास पहुँचे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


आज सुबह भाजपा में शामिल हुए श्री पचौरी ने अपने इस कदम को लेकर कहा कि श्री राम के प्रति कांग्रेस का रुख उद्वेलित करने वाला है। उन्होंने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के कांग्रेस के फैसले पर सवालिया निशान भी लगाए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU