Bhopal Politics : दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया, देखिये VIDEO

Bhopal Politics :  CM शिवराज बोले- पहले कपड़ा फाड़ थी, अब टिकट बदल कांग्रेस हो गई

 

 

Bhopal Politics :  भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि पहले कपड़ा फाड़ कांग्रेस थी, अब टिकट बदल कांग्रेस हो गई है। इसके साथ ही CM ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया। एमपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर जारी है।

इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ कहते है कि उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है, लेकिन दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया। दिग्विजय सिंह के EVM से छेड़खानी वाली संभावना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो तो हार के कारण अभी से बहाने ढूंढने लगे हैं।

Indian Navy : कतर में फांसी से कैसे बच पाएंगे भारतीय नौसेना के 8 पूर्व सैनिक

 

Bhopal Politics : राजा बहुत समझदार हैं, उन्हें पता है कि हारने वाले हैं इसलिए अभी से वो मशीन पर दोष मढ़कर छुट्टी पा रहें हैं। कांग्रेस ने 4-4 टिकट बदल लीं, कांग्रेस क्या जनता का वादा पूरा कर पायेगी। पहले कपड़ा फाड़ कांग्रेस थी, अब टिकट बदल कांग्रेस हो गई है। सीएम शिवराज ने कहा कि मैं पूरे विश्वास से कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक बहुमत के साथ प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU