Bhopal politics 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

Bhopal politics

Bhopal politics ‘भगदड़’ का मजा लेने कुछ दिन तो मध्यप्रदेश में गुजारें गांधी

 

Bhopal politics भोपाल !   आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने आज दावा किया कि राज्य में अब तक लगभग 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।


Bhopal politics  राज्य के पूर्व मंत्री और लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा की ‘न्यू ज्वाइनिंग टोली’ इकाई के प्रमुख डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आज की नई सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।

Congress प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते सील करना लोकतंत्र पर हमला : कांग्रेस


Bhopal politics  डॉ मिश्रा ने कांग्रेस और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ‘कांग्रेस मुक्त’ होने की दिशा में बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में कोई गिनीज बुक रिकाॅर्ड बन जाए तो भी बड़ी बात नहीं होगी।
उन्होंने  गांधी का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस ‘भगदड़’ का मजा लेने कुछ दिन तो मध्यप्रदेश में गुजारें।
राज्य में लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई पूर्व विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU