Bhopal latest news दूध में शक्कर की तरह मिला लेंगे बाहर से भाजपा में आने वालों को

Bhopal latest news

Bhopal latest news जब मिलेंगे तो बढ़ जाएगा दूध का और आनंद 

 

Bhopal latest news भोपाल !  कांग्रेस से लगातार भारतीय जनता पार्टी में नेताओं के शामिल होने के मुद्दे पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को दूध में शक्कर की तरह मिला लिया जाएगा, जब मिलेंगे तो दूध का आनंद और बढ़ जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ यादव पार्टी के स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने यहां बैठकर बूथ की मीटिंग की है, वैसे ही वे भी बैठकर बूथ की मीटिंग करते थे। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो बूथ के कार्यकर्ताओं को सीधे प्रदेश का मुख्यमंत्री तक बना देती है।


Bhopal latest news इसी क्रम में उन्होंने कहा कि लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि भाजपा में इतने लोग आ जाएंगे तो भाजपा वालों का क्या होगा? उन्होने कहा कि हम आने वाले इन सभी लोगों को दूध में शक्कर की तरह मिला लेंगे तो दूध का आनंद बढ़ेगा। भाजपा के साथ लोग जुड़ें, इसलिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, जिनको अच्छा काम करना है, वो हमारे साथ जुड़ेंगे।

 

एनआईए का दावा, बम विस्फोट मामले में दो प्रमुख साजिशकर्ता गिरफ्तार…


मुख्यमंत्री ने उदाहरण पेश करते हुए कहा कि जैसे नदी में अगर बांध बना लें तो कई खेत सिंचित होते हैं और कई घरों को पीने का पानी मिलता है। समझदारी इसमें है कि समय के साथ उसका उपयोग करना आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार देश के लोगों को गुमराह करते हुए एक दल की सरकार बनाकर पार्टी में भी एक परिवार को प्रमुख बना दिया है, और अब ऐसा प्रमुख बनाया है, जिसमें क्षमता ही नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU