Bhopal Breaking : ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में महिलाओं के लिए CM ने की कई बड़ी घोषणाएं

Bhopal Breaking :

Bhopal Breaking लाड़ली बहना योजना की राशि अब साढ़े 12 सौ रुपए, सावन में रसोई गैस साढ़े चार सौ में : शिवराज

Bhopal Breaking भोपाल !  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रक्षाबंधन के पूर्व राजधानी भोपाल में आयोजित ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अक्टूबर महीने से महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की राशि साढ़े 12 सौ रुपए मिलेगी और सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपये में दी जाएगी।

Bhopal Breaking  चौहान ने इसके अतिरिक्त भी महिलाओं के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपये में दी जाएगी। इसके बाद स्थाई व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि महिलाएं परेशान न हों। आज ही सिंगल क्लिक से रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए सवा करोड़ महिलाओं के खातों में डलेंगे, जिससे राखी का त्योहार अच्छे से मनाया जा सके। अक्टूबर माह से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खातों में साढ़े 12 सौ रुपए की राशि डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक पुलिस में बेटियों की भर्ती केवल 30 फीसदी होती थी, अब इसे बढ़ाकर 35 फीसदी किया जा रहा है। बाकी जितनी भी नौकरियां हैं उनमें भी 35 फीसदी भर्ती बेटियों की होगी। शिक्षकों में 50 फीसदी भर्ती बहनों की होगी।

श्री चौहान ने कहा कि सरकारी पदों पर जो बड़ी पोस्ट हैं उनमें भी 35 प्रतिशत नियुक्तियाँ महिलाओं की होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शराब नीति में शामिल होगा कि इलाके की आधे से अधिक महिलाएं यदि नहीं चाहेंगी तो वहां शराब की दुकान बंद कर दी जाएगी। लाड़ली बेटियों को सरकार पढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जितनी भी ‘लाड़ली बहना’ हैं वे सभी आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी, उन्हें लोन भी मिलेगा जिससे वे अपना काम शुरू कर सकें। इस लोन का ब्याज मध्यप्रदेश सरकार भरेगी। इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में बहनों को उद्यमिता के लिए प्लॉट प्राथमिकता से दिये जाएंगे।

women’s asian hockey : जापान को रौंदने के बाद भारतीय महिलाओं की निगाहें अब थाईलैंड पर

गांवों में बहनों को रहने के लिए भू-खंड दिया जाएगा। शहर में माफिया से छीनी गई भूमि से बहनों के रहने के लिए प्लॉट दिया जाएगा। बढ़े हुए बिजली बिलों को वसूली बहनों से नहीं की जाएगी, बड़े बिजली बिलों से बहनों को मुक्ति मिलेगी। जहां भी 20 मकान की बस्ती होगी, वहां बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, इसके लिए 900 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU