Bhilai Breaking देश में चल रहे जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की सिफारिश..राघवेंद्र प्रताप सिंह

Bhilai Breaking

रमेश गुप्ता

Bhilai Breaking छत्तीसगढ़ दौरे पर भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी 

Bhilai Breaking  भिलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल समेत अन्य राज्यों का दौरा निपटाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए दौरा जारी है।

Bhilai Breaking  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह और राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह भदौरिया ने भिलाई में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज की कुछ विसंगतियां हैं। जिसे दूर करने की आवश्यकता है।

Bhilai Breaking  दहेज़ प्रथा को पूर्णतः समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। समाज इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हम दहेज प्रथा के खिलाफ हैं। देश में चल रहे जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की पुरजोर सिफारिश भी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र ने की है। देश की हर प्रशासनिक व्यवस्था में महिलाओं को समान अधिकार के लिए 50% आरक्षण देने की बात कही।

Bhilai Breaking राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत क्षत्रिय कल्याण सभा , भिलाई के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा फूल माला व् पुष्पगुच्छ से किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्टीय युवा विंग कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सभी राष्ट्रिय पदाधिकारी गण कल 9 अक्टूबर को ढाई बजे से रायपुर स्थित ठाकुर विघ्नहरण सिंह भवन टाटीबंध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के राष्ट्रीय महिला सम्मलेन और दशहरा मिलन समारोह में उपस्थित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

Bhilai Breaking इस कार्यक्रम में क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई के अध्यक्ष सर्वश्री अजित सिंह , उपाध्यक्ष डा विभा सिंह , राजेश सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह , कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह राठौर , सहमंत्री अरविन्द कुमार सिंह , उदय सिंह , प्रचार मंत्री अशोक सिंह , कार्यकारिणी सदस्य दया सिंह , माधव सिंह , दुर्गा सिंह सेंगर, संतोष सिंह ,सुरेश चंद , रमाशंकर सिंह , हर्षवर्धन सिंह , अरुण सिंह (पार्षद), अतेंद्र सिंह , रामनारायण सिंह , धनजय सिंह, करनी सेना दुर्ग अध्यक्ष अभिषेक सिंह , पूर्व कार्यकारिणी से संजय सिंह , सुनील सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU