Bhatapara breaking हीट वेव: खतरे में सब्जी फसलें, ग्रीन नेट का करें उपयोग 

 Bhatapara breaking

राजकुमार मल

 

 Bhatapara breaking ताप सहनशील प्रजातियों की बोनी की सलाह

 

 

 Bhatapara breaking भाटापारा- ऐसी सब्जी फसलों की ही बोनी करें, जिसमें ताप सहनशीलता क्षमता ज्यादा होती है। भाजी और कद्दूवर्गीय फसलों के लिए ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा, अन्यथा यह खराब हो जाएंगीं। सब्जी वैज्ञानिकों ने यह अलर्ट सब्जी बाड़ियों के लिए जारी किया है क्योंकि न केवल तापमान बढ़ रहा है, बल्कि गर्म हवाएं भी चलने लगीं हैं।

बढ़ता तापमान सब्जी फसलों के लिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है। ऊपर से दिन भर चलती गर्म हवाएं, फूल ही नहीं, फलों के लिए भी नुकसानदेह साबित हो रहीं हैं। तापमान पर नजर रखते हुए सब्जी वैज्ञानिकों ने फसल चयन में बेहद सावधानी रखने की सलाह जारी की है। कहा गया है कि सब्जी फसलों में ऐसी प्रजाति का चयन करें, जिनमें तापरोधी गुण होते हैं। छोटी सी भी गलती बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।

Bhatapara breaking  भाजी फसलों में यह

 

 

भाजी फसलों में केवल पालक, चौलाई, चेंच और धनिया को ही उपयुक्त माना जा रहा है। दूसरी अन्य प्रजातियां यदि बोई गई, तो नष्ट होने की प्रबल आशंका है। लिहाजा भाजी में भी ऐसी प्रजाति की बोनी करनी होगी, जिनमें ताप सहनशीलता की क्षमता ज्यादा होती है। पालक की पत्तियां किनारे से कटने लगेंगी। उपाय हैं, फिर भी सावधानी बेहद अनिवार्य है।

Bhatapara breaking  कद्दूवर्गीय फसलों में भी सतर्कता

 

गोभी की तीनों प्रजातियां और बेलवर्गीय फसलों में करेला, लौकी, तुरई, कुम्हड़ा जैसी फसलों पर भी तेज धूप और गर्म हवाएं बढ़वार पर असर डालेंगी। लिहाजा इन्हें छायादार जगह पर लगाए जाने की व्यवस्था करनी होगी क्योंकि इनमें से अधिकतर में तापरोधी सहनशीलता के गुण कम ही होते हैं। इसलिए इनकी बोनी के पूर्व सावधानी आवश्यक होगी।

Bhatapara breaking  करें ग्रीन नेट का उपयोग

 

सब्जी की खेती करने वाले किसानों से कहा गया है कि तापरोधी सब्जी फसलों के चयन के साथ, स्थल चयन भी अहम है। ऐसी जगह बोनी करें, जहां छाया मिलती हो। नहीं मिलने की स्थिति में ग्रीन नेट लगाएं ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं से सब्जी फसलों को सुरक्षित रखा जा सके। किचन गार्डन में भी यही व्यवस्था करनी होगी।

Bhatapara breaking  तापरोधी फसलों की ही करें बोनी

 

 

तापमान का स्तर जैसा बना हुआ है, उसे देखते हुए सब्जी किसान ऐसी फसलों की बोनी करें, जिनमें तापमान सहन करने की क्षमता अच्छी होती है। ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

Daily Horoscope मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ , आइये जानें राशिफल

-डॉ अमित दीक्षित, डीन, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, सांकरा, दुर्ग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU