Bastar Lok Sabha candidate बस्तर की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विजय का मार्ग होगा प्रशस्त – महेश कश्यप, देखिये Video

 Bastar Lok Sabha candidate

Bastar Lok Sabha candidate भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप का गीदम में विभिन्न समाज के प्रमुखों द्वारा किया गया गर्मजोशी से भव्य स्वागत

 

 

Bastar Lok Sabha candidate दंतेवाड़ा |  भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप का भाजपा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी की उपस्थिति में आज देर शाम श्री राम धर्मशाला गीदम में आगमन हुआ जहा भाजपा कार्यकर्ताओ और विभिन्न समाज के प्रमुखों ने आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से महेश कश्यप का स्वागत किया ।

आज नामांकन पत्र जमा करने के बाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप दंतेवाड़ा जिले के व्यावसायिक नगरी गीदम पहुंचे जहा उन्होंने विभिन्न समाज प्रमुखों और भाजपा कार्यकर्ताओ से श्री राम धर्मशाला गीदम में मुलाकात किया |

Bastar Lok Sabha candidate  भाजपा लोकसभा प्रत्याशी  कश्यप ने कहा कि मोदी जी की गारंटी और विष्णु जी के सुशाशन के साथ पूरे देश व बस्तर की जनता के आशीर्वाद से भाजपा पुनः 400 से अधिक सीटों के साथ केंद्र मेँ सरकार बनायेगी । जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहरा कर केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही 03 महीने में महतारी वंदन योजना के तहत लाखो महिलाओ के खाते में 1000 रु प्रति माह राशि डालना हो,किसानो का बकाया बोनस देना हो,18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति करना हो ये सब कार्य इतने कम समय में डबल इंजन सरकार की वजह से संभव हुए है आगे भी बस्तर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए फिर से डबल इंजन सरकार बनाकर मोदी जी को 400 से अधिक सीटों के साथ पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है |

Bastar Lok Sabha candidate  भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि बस्तर की जनता का विश्वास व आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर की उत्तरोत्तर प्रगति व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का संकल्प है। जनता जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।श्री अटामी ने कहा की अबकी बार 400 पार और दंतेवाड़ा विधानसभा से 20000 से अधिक मतों के अंतर के साथ हम महेश कश्यप को विजयी बनाकर पुनः डबल इंजन सरकार बनाएंगे |

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना,मोदी  के 10 वर्ष के सरकार के कार्यकाल में भारत को विकसित और अधिक शक्तिशाली बनाने हेतु लिये गये ऐतिहासिक निर्णय को लेकर जनता का आशीर्वाद और विश्वास भाजपा के साथ है और भाजपा के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता महेश कश्यप के साथ जन जन तक जा रहे है,आप सभी का आशीर्वाद और प्यार भाजपा से बस्तर लोकसभा के सरल,सहज और मिलनसार प्रत्याशी महेश कश्यप को मिल रहा है जिसका उदाहरण है की आप इतने कम समय मेँ सुचना के बाद यहाँ इतनी अधिक संख्या मेँ उपस्थित हुए है अब बस्तर की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए महेश कश्यप को हम सबको मिलकर विजयी बनाना है और पुनः डबल इंजन की सरकार बनाना है जिससे बस्तर का विकास और अधिक तीव्र गति से आगे बढे और हमारा बस्तर विकास के नये कीर्तिमान रच कर पूरी दुनिया मेँ अग्रसर बने |

Dantewada latest news प्रचार के दौरान मोदी की गारंटी विपक्ष पर भारी : भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को मिल रहा भरपूर समर्थन

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता समेत विभिन्न समाज के प्रमुख व सदस्य भारी संख्या मेँ उपस्थित हुए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU