Barwani Madhya Pradesh हेरा फेरी की आशंका के चलते स्ट्रांग रूम में कैद ईवीएम मशीनों की पहरेदारी कर रहे कांग्रेसी

Barwani Madhya Pradesh

Barwani Madhya Pradesh स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कर रहे हैं कांग्रेसी

 

Barwani Madhya Pradesh बड़वानी !  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम की पहरेदारी की जा रही है। हेरा फेरी की आशंका के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता पहरा दे रहे हैं।


Barwani Madhya Pradesh बड़वानी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को जिला मुख्यालय पर बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। इन मशीनों को एकलव्य विद्यालय परिसर में रखकर सुरक्षा के घेरे में सील कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस को हेरा फेरी की आशंका है और उन्होंने चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं को यहां बुलाकर इनकी चौकीदारी के लिए तैनात कर दिया है।


बड़वानी से कांग्रेस प्रत्याशी राजन मंडलोई ने कहा कि हमने चुनाव में बहुत मेहनत की है। ईवीएम से छेड़छाड़ ना हो जाए, इसके लिए स्ट्रांग रूम के बाहर अनुमति लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। इंजीनियरिंग कर चुके राजन मंडलोई का कहना था, ईवीएम छेड़खानी संभव है और चारों विधानसभा के कार्यकर्ता यहां चौकीदारी कर रहे हैं।

world cup final मोदी,ममता,केजरीवाल,नवीन ने विश्वकप फाइनल के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं


Barwani Madhya Pradesh  इसी तरह सेंधवा के कांग्रेस प्रत्याशी मोंटू सोलंकी के प्रतिनिधि गौतम ने बताया कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ ना हो जाए, इसलिए हम चार लोग बारी-बारी से चौकीदारी कर रहे हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने केवल बड़वानी की सीट जीती थी। शेष तीन राजपुर ,सेंधवा और पानसेमल विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU