Assembly elections 2023 : भयमुक्त मतदान करने की अपील के साथ दंतेवाड़ा कलेक्टर ,एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, देखिये VIDEO

Assembly elections 2023 :  विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील के साथ दंतेवाड़ा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया 

 

 

Assembly elections 2023 :  दंतेवाड़ा !  आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण का मतदान 07 नवंबर को किया जाना है जिसे देखते विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला- दन्तेवाड़ा विनीत नंदनवार (IAS) व पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (IPS) के निर्देशन में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से आज 14.10.2023 को पुलिस बल के साथ पैदल दन्तेवाड़ा शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

इस फ्लैग मार्च में अपार कलेक्टर संजय कन्नौजे (IAS) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं पुलिस तथा प्रशासन के अन्य अधिकारीगण के साथ थाना प्रभारी व सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे आम जनता को जागरूक एवं आदर्ष आचार संहिता के पालन करने के उद्देष्य से इस मार्च का आयोजन किया गया था।

Election 2023 Dantewada : 28 अक्टूबर को होगा ‘मेगा मतदाता जागरूकता कार्निवल 

Assembly elections 2023 : इस मार्च के माध्यम से भयमुक्त वातावरण निर्मित कर आम मतदाता केा स्वतंत्र व निर्भक होकर लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को मनाने के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डालने के लिये आम जनता को प्रेरित किया गया साथ ही उन्हें मतदाता के कर्तव्य के प्रति जागरूक करना था। फ्लैग मार्च चुनाव प्रक्रिया को अधिक लोगों के लिये पहूचाने व उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास है ताकि अधिक से अधिक लोग भयमुक्त वी निष्पक्ष होकर मतदान कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU