Ambikapur मां गंगा की सौगंध के बावजूद पिलाते रहे छत्तीसगढ़ियों को शराब

Ambikapur

हिंगोरा सिंह

Ambikapur कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हक हड़पना और भ्रष्टाचार करना तो सरगुजा प्रत्याशी शशि सिंह कैसे रहतीं पीछे — कमलभान सिंह

भूपेश सरकार में कांग्रेसियों ने अपने ही कार्यकर्ताओं को भी लूटने में कोई  कसर नहीं छोड़ी — कमलभान सिंह

 

Ambikapur अम्बिकापुर। कांग्रेस का चरित्र ही है कि दूसरों के हक के छीनना और उसे हड़पना अगर मौका मिले तो वे भ्रष्टाचार करने से भी नहीं चूकते। इसका जीता जागता उदाहरण जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार के 5 सालों में बखूबी देखा और सुना है। कांग्रेसियों की लूट-खसोट और सत्ता पाते ही जमकर भ्रष्टाचार करके अपनी तिजोरी भरने की भूख इस कदर बढ़ जाती है कि वे अपने कार्यकर्ताओं तक को नहीं छोड़ते हैं। कांग्रेस की सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, एक कांग्रेसी नेता ने ही शशि सिंह पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

 

Ambikapur  कांग्रेसी नेता ने शशि सिंह, और उनकी मां पुष्पा देवी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इसकी पोल पट्टी जब जनता के सामने खुल गई है तो बौखलाए कांग्रेसी उल्टा चोर कोतवाल वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे है। जो निंदनीय और तुच्छ और कांग्रेसियों की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। अपने पार्टी के अंदर मचे घमासान और गुटबाजी को संभालने के बजाए कांग्रेसी हर चीज के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

Ambikapur कमल भान सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों की बुद्धि उस समय घास चरने चली गई थी, जब उनके पार्टी के पदाधिकारी ने कांग्रेस के फंड में करोड़ों रुपए गबन करने का सबूत सहित आरोप लगाए थे। क्या, हुआ उस मामले को भी संज्ञान में लेने के बजाए कांग्रेस ने भूपेश बघेल के सलाहकार रहे विनोद वर्मा को बचाने का काम किया। किसके इशारे पर कांग्रेस पार्टी के फंड के पैसे में गबन किया गया है। नियम विरूद्ध पार्टी के फंड में घपलेबाज पदाधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। इसे भी सरगुजा ही नहीं प्रदेश की जनता जानना चाहती है। आज जब कांग्रेस पार्टी के नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर रायपुर में जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी बकायदा थाने में शिकायत की है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को जैसे सांप सूंघ गया है और फिर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि शशि सिंह अपने झूठ और ठगी के दम पर सांसद बनने के लिए जनता के बीच जा रही हैं। लेकिन इनकी और कांग्रेस के लूट चरित्र से सभी वाकिफ हैं। जनता जानती है कि ये कांग्रेस चोला ओढ़कर झूठ वादे कर वोट लेने के बाद सत्ता में आती है तो सिर्फ जनता को लूटने का काम करती है।

Breaking news मानपुर क्षेत्र के कॉग्रेस के दिग्गजों पार्टी से दिया इस्तीफा

मां गंगा की सौगंध खाकर शराबबंदी नहीं कर महिलाओं के साथ कांग्रेस ने बड़ा धोखा तो किया ही साथ ही शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएफएफ घोटाला सहित कई भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। इसके बदले जनता ने आज कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए बीजेपी को सेवा करने का मौका दिया। इस बार कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशियों की जमानत जब्ज हो जाएगी। इस बार फिर जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्पित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU