Akhand Navdha Ramayan 7 अप्रैल तक निरंतर चलेगा सकरेली कलां में अखंड नवधा रामायण

Akhand Navdha Ramayan

Akhand Navdha Ramayan 7 अप्रैल तक निरंतर चलेगा सकरेली कलां में अखंड नवधा रामायण

 

 

Akhand Navdha Ramayan सक्ती ! सकरेली कलां में अखंड नवधा रामायण 29 से शुरू 7 अप्रैल तक निरंतर चलेगा राम धुन एवं कथा वाचन राम का पूरा जीवन त्याग का रहा है रोशन लाल पटेल निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष 18 वां नवधा रामायण का आयोजन 29 मार्च को प्रारंभ हो गया है। अखंड नवधा रामायण का यह आयोजन 7 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। 8 अप्रैल को मानस गान प्रतियोगिता आयोजित है, जिसमें चुनी हुई मानस मंडलियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Akhand Navdha Ramayan शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि रोशन लाल पटेल सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने कहा राम चरित मानस की कथा आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है, राम का चरित्र त्याग का है, मानस की हरेक चौपाई कुछ न कुछ शिक्षा देती है, जो हमारे लिए आज भी अनुकरणीय है। शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या सिदार जिला पंचायत सदस्य, सुशीला नूतन गबेल, गजालाल साहू, सुरीती जायसवाल सरपंच जुड़गा, मनोहर लाल पटेल, डमरूधर पटेल सहित ग्राम की मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आयोजन की सफलता के लिए यशवंत साहू, सरपंच डमरूधर साहू, रामानुज साहू, लोकनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, मिलन श्रीवास सहित ग्राम के सभी नागरिक लगे हैं,सकरेली कलां में प्रति वर्ष अखंड नवधा रामायण का काफी भव्यता से विशाल पंडाल में किया जाता है।

 

सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे, हालत गंभीर…

पंडाल की साज सज्जा काफी भव्य एवं आकर्षक होती है, इसलिए काफी दूर दूर तक की मानस मंडलियां शामिल होती है !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU