Actress Jhanvi Kapoor’s birthday today : जान्हवी कपूर ने ईशान और अपने रिश्ते को लेकर कही चौंकाने वाली बात
Actress Jhanvi Kapoor’s birthday today : बॉलीवुड में ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज जन्मदिन है. जाह्नवी कपूर आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ था। वह बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।
Actress Jhanvi Kapoor’s birthday today : जाह्नवी कपूर फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपनी तस्वीरों से भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उन्हें खूब प्यार देते हैं.
जाह्नवी कपूर को आप सभी ने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। वह जल्द ही ‘रूही’ में नजर आईं। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान के निर्माण के तहत किया गया था और राजकुमार राव ने मुख्य अभिनेता के रूप में अभिनय किया था। यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज हुई थी।
वैसे इस फिल्म के अलावा भी जाह्नवी के पास इस साल कई बड़ी फिल्में हैं. इसी लिस्ट में शामिल है फिल्म ‘दोस्ताना 2’। हाल ही में जाह्नवी कपूर नेटफ्लिक्स पर ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आई थीं। संयोग से जाह्नवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।
Big Breaking : छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट 2023 ब्रिफकेस के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
इस फिल्म में जाह्नवी गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आई थीं, जो इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थीं। दरअसल, गुंजन सक्सेना को उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. जाह्नवी कपूर का नाम धड़क के अभिनेता ईशान के साथ जोड़ा गया है, हालांकि दोनों ने रिश्ते से इनकार किया है।