राजकुमार मल
Plastic प्रदेश में ही प्लास्टिक की पन्नियों का उत्पादन होने लगा
Plastic भाटापारा- होलसेल की खरीदी पूरी। रिटेल काउंटर में सामग्री का रखा जाना चालू हो चुका है। बेहतर मांग की उम्मीद इसलिए है क्योंकि प्लास्टिक पन्नी की कीमत जस-की-तस है।
बारिश के मौसम में ही मांग में रहती है प्लास्टिक शीट। अरसे बाद इसमें हल्की मंदी आई है। इसलिए बेहतर मांग की संभावना, उत्पादन ईकाइयां और रिटेल कारोबारी व्यक्त कर रहें हैं। बाजार के लिए बड़ी राहत, इसलिए मानी जा रही है क्योंकि अब मांग के लिए आर्डर देने के 24 घंटे के भीतर आपूर्ति की जा रही है।
इसलिए वृद्धि नहीं
कच्चा तेल का सह-उत्पाद प्लास्टिक दाना इस वर्ष शांत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह स्थिति बनी हुई है। इसलिए प्लास्टिक के दाने की आपूर्ति ईकाइयों को कम कीमत में हो रही है। प्लास्टिक शीट की उत्पादन लागत स्थिर है। इसका असर होलसेल के साथ रिटेल मार्केट में देखा जा रहा है। बाजार राहत की सांस इसलिए भी ले रहा है क्योंकि प्रदेश में ही प्लास्टिक की पन्नियों का उत्पादन होने लगा है। इसकी वजह से आर्डर देने के 24 घंटे के भीतर आपूर्ति हो रही है।
यह है मांग क्षेत्र
भवन निर्माण क्षेत्र अपने आप में प्लास्टिक शीट की वृहद मांग वाला क्षेत्र माना जाता है। दूसरे नंबर पर ट्रांसपोर्ट कंपनियां है। शायद यही ऐसा डिमांड एरिया है, जहां पूरे साल प्लास्टिक शीट खरीदे जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र भी बहुतायत के साथ प्लास्टिक पन्नी की खरीदी करता है। उपयोग, घर की दीवार सुरक्षित रखने के काम में होता है। इसके अलावा कृषि उपज को बारिश में भीगने से बचाने के लिए भी बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पन्नी की खरीदी की जाती है।
इस कीमत पर
Sakthi latest news : कन्या महाविद्यालय शीघ्र प्रारंभ करने कलेक्टर को ज्ञापन
कच्चा तेल सस्ता होने के बाद प्लास्टिक दाना के दाम गिरे हैं। असर प्लास्टिक पन्नी पर भी देखा जा रहा है। प्लास्टिक की व्हाइट पन्नी ए-ग्रेड 150 रुपए किलो की कीमत पर स्थिर है। जबकि ब्लैक पन्नी 80 रुपए किलो की कीमत में खरीदी जा सकेगी। इसमें बेस्ट ब्लैक पन्नी के दाम 130 रुपए किलो पर स्थिर है। कीमत के स्थिर रहने से ही बेहतर मांग की उम्मीद है।