Chhattisgarh BJP संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल, टटोलेंगे कार्यकर्ताओ की नब्ज
Chhattisgarh BJP सक्ती ! आगामी दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है और भारतीय जनता पार्टी जीत का संकल्प लेकर लगातार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की विफलताओं और वायदाखिलाफी को लेकर जनता के बीच पहुँच रही है | छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी व पूर्व राजयसभा सांसद ओम माथुर बस्तर संभाग के चार दिवसीय प्रवास पर है और इसी कार्यक्रम के तहत श्री माथुर कल दंतेवाड़ा पहुंचेंगे | श्री माथुर के आगमन पर कारली हेलिपैड से लेकर विश्राम ग्रह दंतेवाड़ा तक युवा मोर्चा भव्य बाइक रैली के माध्यम से जोशीला स्वागत करेगा , इसके पश्चात श्री माथुर मीडिया एवं पत्रकार साथियो से रूबरू होंगे और अपने सुनियोजित कार्यक्रम के तहत विधानसभा कोर कमेटी और जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओ को अपना मार्गदर्शन देंगे |
प्रदेश प्रभारी माथुर के स्वागत को लेकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गये है | माथुर के आगमन को लेकर निश्चित तौर पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह है |भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा जिला संगठन प्रभारी दंतेवाड़ा श्रीनिवास मद्दी भी आज दंतेवाड़ा पहुंचे और जिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया |
Bilaspur Breaking : रेप पीड़िता की मां पर यौन उत्पीडन व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर, देखिये Video
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ,महामंत्री द्वय धीरेन्द्र प्रताप ,संतोष गुप्ता , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला नाग,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा , सत्यजीत चौहान , दुर्गा सिंह,अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि,अ ज जा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना मरकाम ,जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम ,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ,जिला कार्यसमिति सदस्य अनोज भदौरिया ,युवा मोर्चा प्रभारी आशीष चौहान ,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री निखिल नाग एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |