Dhamtari News : जालमपुर वार्ड मे महापौर विजय देवांगन एवं पार्षद जनों की उपस्थिति में वार्ड वासियों के हाथों हुआ सीसी रोड का भूमि पूजन
Dhamtari News : धमतरी- नगर निगम के अंतर्गत जालमपुर वार्ड में नेवेंद्र फर्नीचर से दुर्गा चौक तक एवं दुर्गा चौक से वानखेड़े घर तक रोड क्षतिग्रस्त उबड़ खाबड़ होकर दयनीय स्थिति में थी जिसके मरम्मत कार्य के लिए वार्ड पार्षद ज्योति वाल्मीकि एवं वार्ड वासियों के द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसे महापौर विजय देवांगन ने इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान
https://jandhara24.com/news/145136/supreme-court-jobs/
Dhamtari News : किये जिस पर सीसी रोड (लागत राशि-3.17 लाख) का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,केंद्र कुमार पेंदरिया,एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद ज्योति वाल्मीकि,पार्षद दीपक सोनकर,जिला कांग्रेस महामंत्री आलोक जाधव एवं वार्ड के वरिष्ठ सुशीला सेन,जमुना देवांगन, चंदा पटेल के हाथो किया गया।
शहर मे विकास कार्यों के साथ साथ शहर में चली आ रही ड्रेनेज सिस्टम की समस्या को भी लगातार सुधारने का प्रयास किया जा रहा है जालमपुर वार्ड में महापौर विजय देवांगन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बरसों से रही समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्डवासीयों ने नगर निगम के महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग
मसीह,आयुक्त विनय कुमार पोयाम,लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष राजेश ठाकुर वार्ड पार्षद ज्योति वाल्मीकि एवं नगर पालिक निगम धमतरी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किये।
इस दौरान उप अभियंता लोमश देवांगन,अनिता पटेल,पूजा सिन्हा,कोमिन सिन्हा,माधुरी सिन्हा,यामिनी सिन्हा,कुमारी देवांगन,रागनी पटेल,कविता पटेल,दिव्या पटेल,कमला बाई,आशा,उर्मिला,कुलेश्वरी, ममता,राधा बाई,कृष्णा,त्रिलोक सहित वार्डवासी उपस्थित थे।