Taran Prakash Sinha Raigarh Collector : तारन प्रकाश सिन्हा होंगे रायगढ़ के नए कलेक्टर, सहित कई जिलों के IAS अफसरों को मिली नई जवाबदारी
अनिता गर्ग
रायगढ़ / 27/01/2023 छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार की रात आईपीएस के बाद 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों सहित कुल 13 अफसरों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया हैं। आईएएस अफसरों के ट्रांसफर लिस्ट में जांजगीर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ के नए कलेक्टर बनाया गया हैं, वही रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।