स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता
नारायणपुर। इन दिनों नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम के फुटबॉल मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के तीसरे दिन मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे मणिपुर और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें मणिपुर टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-0 से हिमाचल प्रदेश को हराकर अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल पर टॉप में स्थान बना लिया है।
मणिपुर के खिलाड़ी वाय. रोहित सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है। वही शाम 4 बजे दूसरा मैच ओडिशा और चंडीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें ओडिशा ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराकर ग्रुप टेबल में द्वितीय स्थान पर है। ओडिशा के प्लेयर अनिल टोपो को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मुख्य अतिथि बंधन बैंक मैनेजर श्री टेकारु भरसगरिया के हस्ते प्रदान किया गया।
आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता में कुल 55 मैच खेले जाने है और हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में नकद राशि एक हजार रुपये बंधन बैंक नारायणपुर शाखा के सौजन्य से प्राप्त हो रहा है।