Union Minister of Information and Broadcasting जेल में रहकर भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे केजरीवाल:अनुराग
Union Minister of Information and Broadcasting श्रीनगर/शिमला ! केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में रहकर भी केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे हैं।
ठाकुर आज जम्मू-कश्मीर प्रवास पर थे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम उधमपुर में आयोजित बाइक रैली में भाग लिया और इसके बाद उधमपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में शामिल हुए।
ठाकुर ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस समय लालू यादव चारा घोटाले में फंसे हुए थे उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी उनकी तरफ से घोषणाएं करती थी, फिर धीरे-धीरे उन्होंने लालू यादव की गद्दी संभाल ली।
उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल के मामले में भी यही हो रहा है। जो श्री केजरीवाल नैतिकता की बात करते थे, जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठते थे वही आम आदमी पार्टी आज भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह फंस गई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेल में रहकर भी श्री केजरीवाल सीएम की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह अपने ही राज्यों की महिलाओं को संरक्षण नहीं दे पाई बल्कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को संरक्षण दिया है।
ठाकुर ने आगे कहा,‘‘श्री अरविंद केजरीवाल कहते थे कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं, राजनीति में नहीं आऊंगा। ये वही श्री केजरीवाल हैं जो कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठते थे। आज श्री केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में नीचे तक धंसी हुई है। इनका उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और पार्षद तक जेल में है और अब शराब घोटाले के किंगपिन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं जेल में हैं। इनकी अराजकता और भ्रष्टाचार ने उन्हें आज जेल में डाला है।’’
कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘आज सवाल कांग्रेस से भी है कि क्या उन्होंने अपन ज़मीर बेच दिया है? अरविंद केजरीवाल पहले सोनिया गांधी को गिरफ्तार कर दो दिन तक पूछताछ करने की मांग करते थे। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना जरूरी है?
कल तक शराब घोटाले के आंकड़े प्रस्तुत कर मुकदमा करने की बात करने वाले कांग्रेसी नेता आज कहां हैं? आज यह उसके पक्ष में रैली करने की बात कर रहे हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्या कांग्रेस केजरीवाल को निर्दाेष मानती है? मोदी जी ने सदैव कहा है ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा जांच। जांच एजेंसियों के जांच के बाद इन बेईमानों का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’’