कांग्रेस से गए विजय बघेल को थमा दिया मेनिफेस्टो
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को घोषणा समिति का संयोजक बनाया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, जिन लोगों ने जीवन भर बीजेपी की सेवा की उनको घर बिठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया। विजय बघेल जो कांग्रेस में थे वे अब बीजेपी का घोषणा पत्र बनाएंगे। जिनको बीजेपी की विचारधारा तक नहीं मालूम है। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी को बनाया गया वो भी पहले कांग्रेस में थी और अब प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे वे अब भाजपा के अध्यक्ष हो गए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश में नेताओं का अकाल हो गया है उनके पास अपना कोई नेतृत्व नहीं रहा।
भूपेश बघेल बोले- नियुक्तियों में रमन सिंह की चली…
भूपेश बघेल ने कहा, बीजेपी के 3 चेहरे बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडे और अजय चंद्राकर से कहना चाहता हूं कि,आप विधानसभा में चाहे जितना चिल्लाकर बोलेंगे लेकिन जब तक रमन सिंह को नहीं हटाएंगे, आप लोगों का भविष्य गड़बड़ रहेगा। अभी भी देख लीजिए पूरी कमेटियों में रमन सिंह की चलती है। विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली। सबको पता है वे किसके साथ थे। जबकि इन तीनों को हटा दिया गया किसी को नहीं रखा गया।
हर वर्ग को ठगने का काम रमन सिंह ने किया
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2013 में संकल्प लिया था। किसानों का दाना-दाना धान खरीदेंगे। डबल इंजन की सरकार ने फैसला लिया 10 क्विटल धान खरीदेंगे। क्यों उस समय दाना-दाना धान नहीं खरीदा गया? बोनस क्यों नहीं दिया गया, किसके कहने पर रोका गया। रमन सिंह किसानों को ठगने का काम किया। हमने 20 क्विटल धान खरीदने की बात की तो श्रेय लेने में लगे हुए है। 2018 में जनता ने 15 सीटों पर बीजेपी को समेट दिया। झूठ के सहारे जनता के बीच नहीं जा सकते। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं। हर वर्ग को ठगने का काम रमन सिंह ने किया।
सिर्फ 3 डिसलर से रमन सिंह से क्या संबन्ध है
शराब को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यदि शराब फैक्ट्री से शराब की पेटी निकली तो सबसे पहले डिस्ट्रेलरों पर कार्रवाई होना चाहिए था। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह की सरकार में शराब को लेकर पॉलिसी बनाई। कॉर्पोरेशन के माध्यम से शराब बिक्री का प्रावधान किया गया। इन लोगों से रमन सिंह के क्या संबन्ध है। सिर्फ 3 डिसलर से रमन सिंह से क्या संबन्ध है। रमन सिंह बताए दूसरे डिसलरो को क्यों मौका नहीं दिया गया। डिस्टलर्स को नोटिस जारी किया गया है। राजस्व में कमी आई है तो कार्रवाई भी होगी और वसूली भी की जाएगी। 2020 का मामला है, चुनाव देखकर ही ईडी आईटी के माध्यम से लडऩा चाहते हैं। कोई भी वर्ग इनके साथ नहीं है, केवल ईडी और आईटी के माध्यम से लडऩा चाहते हैं।