Yogi cabinet : योगी कैबिनेट में 4 नए चेहरे शामिल

Yogi cabinet: 4 new faces included in Yogi cabinet ​

सबसे पहले राजभर, फिर दारा, अनिल कुमार और सुनील शर्मा ने शपथ ली

लखनऊ। योगी 2.0 के पहले कैबिनेट विस्तार में 4 नए चेहरे शामिल हो गए हैं। इनमें सुभाषपा अध्यक्ष ओपी राजभर और बीजेपी नेता दारा सिंह और साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और रालोद के दलित नेता अनिल कुमार शामिल हैं। सबसे पहले राजभर, फिर दारा सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अनिल शर्मा और सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। 25 मार्च 2022 को योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण हुआ था। योगी कैबिनेट में कुल 52 मंत्री हैं। इसमें कैबिनेट मंत्री 18, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 14 और 20 राज्यमंत्री हैं। 8 मंत्रियों की जगह अभी खाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU