Year 2023 : 19 साल बाद 2023 में बन रहा है ऐसा अद्भुत योग, इस बार 2 महीने लगातार बरसेगी महादेव की कृपा
Year 2023 : नया साल शुरू होते ही हर कोई उस साल आने वाले तीज पर्व के बारे में जानना चाहता है। साल 2023 में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है

Electric Car : भारत में आई सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज होने पर 1 महीने तक चलेगी बैटरी
Year 2023 : कि आने वाले साल 2023 में मलमास की वजह से सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीने तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 12 नहीं, बल्कि 13 महीनों का साल होगा। ऐसे में सावन का महीना दो महीने का रहने वाला है।
ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार शिव भक्तों को महादेव की कृपा पाने के लिए एक माह नहीं बल्कि दो माह का समय मिलने वाला है। क्योंकि इस साल अधिक मास होगा।

https://jandhara24.com/news/132259/booth-jodo-youth-jodo-campaign/
शास्त्रों में इसे मलमास भी कहा गया है। 19 साल बाद ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है कि सावन का महीना दो महीने तक चलेगा.
जानिए क्या है मलमास
हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में एक अतिरिक्त मास आता है। इसे अधिकमास, मलमास या पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है।

बता दें कि जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करता है।
लेकिन जिस महीने में संक्रांति नहीं होती उसे अधिकमास या मलमास के नाम से जाना जाता है। ऐसे में शुभ और मांगलिक कार्य रुक जाते हैं।
मलमल का महीना कितना लंबा होता है
आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में मलमास की शुरुआत 18 जुलाई से होगी और 16 अगस्त 2023 तक रहेगी। बता दें कि हर तीन साल बाद यानी हर 32 महीने और 16 दिन बाद मलमास आता है।

अधिकमास का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। ग्रह शांति, दान, तीर्थ यात्रा, विष्णु मंत्रों का जाप आदि इस मास में किए जाते हैं।
ऐसा करने से मलमास के अशुभ फल से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि मलमास में पूजा करने वाले लोगों पर भगवान विष्णु स्वयं कृपा करते हैं।
उनके पापों से मुक्ति पाएं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी करें।