Workout वर्कआउट से पहले इन 5 चीजों का सेवन करें, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Workout

Workout  मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Workout  वर्कआउट से पहले स्वास्थ्यर्धक चीजें न सिर्फ शरीर को पोषण प्रदान करने में मदद कर सकती हैं, बल्कि आपके प्रदर्शन में सुधार करने और मांसपेशियों की रिकवरी में भी तेजी ला सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्कआउट सेशन से पहले प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानें कि वर्कआउट से पहले किन-किन चीजों का सेवन करना लाभदायक है।

केले की स्मूदी

Workout वर्कआउट से पहले एक गिलास केले की स्मूदी का सेवन करना अच्छा हो सकता है। इसमें मौजूद रजिस्टेंस स्टार्च या पेक्टिन पाचन के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, केले में भरपूर मात्रा में मौजूद पोटेशियम तंत्रिका और मांसपेशियों की कार्यक्षमता को मजबूती देने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद कार्ब्स आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है।

शकरकंद की चाट

Workout कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट का एक बड़ा स्रोत मानी जाने वाली शकरकंद का भी वर्कआउट से पहले सेवन करना अच्छा है। आप शकरकंद की चाट भी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए पहले शकरकंद को कोयले की अंगीठी में सेंके या प्रेशरकुकर में उबाल लें। उसके बाद इसे छिलकर टुकड़ों में काटें और अंत में काला नमक, नींबू का रस और चाट मसाला छिडक़र इसका सेवन कर सकते हैं।

ब्लैक काफी और केला


Workout वर्कआउट से पहले एक कप ब्लैक कॉफी पीना भी अच्छा है। यह लोकप्रिय पेय शरीर को अतिरिक्त ताकत देने, सहनशक्ति बढ़ाने और ऊर्जावान बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही एक केले का सेवन करना भी अच्छा रहता है। यह पचाने में आसान होने के साथ अच्छी मात्रा में पोटेशियम प्रदान करता है और शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

नारियल पानी

Workout वर्कआउट से पहले एक गिलास नारियल पानी का सेवन शरीर को हाइड्रेट करने और एक्सरसाइज के दौरान खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से पाने में मदद करता है। इसके अलावा, नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों की ऐंठन से बचाए रखने में मदद कर सकता है। नारियल पानी में कम कैलोरी और मिनरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम आदि की मात्रा बहुत होती है। इसी वजह से यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने में भी सहायक है।

मल्टीग्रेन ब्रेड और पीनट बटर

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अन्य पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन की भी बेहद जरूरत होती है, जो पीनट बटर से भरपूर मात्रा में मिल सकता है। वहीं, मल्टीग्रेन ब्रेड में प्रोटीन और कार्ब्स का अच्छा-खास मिश्रण मौजूद होता है। इस वजह से इन दोनों चीजों को वर्कआउट से पहले खाना अच्छा है। आप पीनट बटर को मल्टीग्रेन ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU