Women बड़े होंठों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Women

Women नहीं पड़ेगी इंजेक्शन की जरूरत

Women आजकल बड़े और उभरे हुए होंठो का ट्रेंड चल रहा है। यही वजह है कि कई महिलाएं अपने होंठों को बड़ा करने के चक्कर में ना जाने कितने महंगे-महंगे लिप प्लंपर के इंजेक्शन लगवाती हैं। हालांकि, आप चाहें तो ऐसे इंजेक्शन की बजाय घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपने होंठों को बड़ा कर सकती हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जो काफी असरदार साबित हो सकते हैं।

Women दालचीनी का स्क्रब

दालचीनी का स्क्रब न सिर्फ होंठों को मोटा करने में सहायक है बल्कि उन्हें एक्सफोलिएट भी करेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दालचीनी का पाउडर और सफेद चीनी को मिलाएं। अब इसमें मीठे बादाम का तेल मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाकर 5-10 मिनट तक मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से होंठों को साफ कर लें।

Women पेपरमिंट ऑयल से बनाएं लिप प्लंपर

आप चाहें तो अपने क्लियर लिप ग्लॉस को भी लिप प्लंपर बना सकते हैं। इसके लिए बस अपने लिप ग्लॉस में थोड़ा पेपरमिंट ऑयल और कैयेन पेपर पाउडर मिलाएं। अगर आपके पास कैयेन पेपर पाउडर नहीं है तो इसकी जगह अपने लिप ग्लॉस में पेपरमिंट ऑयल के साथ एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। यह लिप प्लंपर आपके होठों को पोषण देने समेत मॉइस्चराइज भी करेगा।

Women दालचीनी के तेल और शिया बटर का मिश्रण लगाएं

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो-तीन बूंद दालचीनी का तेल और शिया बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को कंटेनर में डालें और इसे हमेशा लिपबाम के रूप में अपने होंठों पर लगाएं। यह लिपबाम आपके होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उन्हें उभरा हुआ दिखाने में मदद कर सकता है। दिनभर में सिर्फ एक बार ही इस लिपबाम का इस्तेमाल करें।

Women बीजवैक्स और जैतून का तेल आएगा काम

बीजवैक्स फटे होंठों को ठीक करने और नमी युक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें मोटा बनाने में मदद कर सकता है, जबकि जैतून का तेल होठों को एक्सफोलिएट करने समेत पोषण देने में सहायक है। इसके लिए एक कटोरे में बीजवैक्स और जैतून का तेल डालकर इस मिश्रण को पिघलाएं। फिर इसमें दालचीनी का तेल और वनिला एसेंस मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक लिपबाम कंटेनर में डालें और जरूरत पर इसे लगाएं।

Women दालचीनी और नमक का मिश्रण भी है प्रभावी

नमक होंठों को स्क्रब करेगा और दालचीनी उन्हें मोटा और उभरा हुआ दिखाने में मदद करेगा। इसमें जैतून का तेल मिलाने से आपके होठों में नमी भी बनी रहेगी। इसके लिए एक कंटेनर में एक चम्मच दालचीनी पाउडर, थोड़ा नमक और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने होठों पर लगाएं और धीरे से मालिश करें। पांच मिनट के बाद अपने होंठों को साफ करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU