Narayanpur Latest News : राष्ट्रपति को लेकर आदिवासी रंग मे रंगे केदार जमकर थिरके कार्यकर्ताओं संग

Narayanpur Latest News :

Narayanpur Latest News : आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाने का काम किसी ने किया तो एक मात्र भारतीय जनता पार्टी ने किया-केदार कश्यप

Narayanpur Latest News : भाजपा ने किया सम्मान आदिवासी का बढ़ाया मान – केदार कश्यप

Narayanpur Latest News :
Narayanpur Latest News :

Narayanpur Latest News : नारायणपुर-देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर आज मतगणना की जा रही है,देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह लगभग तय हो चुका है द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है,एन डी ए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को अजय बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ मे खासा उत्साह है !

also read : Dharamjaygarh News Today : टैक्सी चालक संघ के मनोज ने रक्त दान कर युवक की बचाई जान!

नारायणपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जमकर जश्न मनाते हुये भाजपा कार्यालय से नगर के मुख्य मार्गो से आदिवासी नृत्य के साथ कार्यकर्ता जय घोष के नारो के साथ रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।देश मे अनुसूचित जनजाति से आनेवाली महिला पहली बार राष्ट्रपति बनने जा रही है !

इसे लेकर महिलाओ मे खासा उत्साह है अनुसूचित जनजाति समुदाय से आने वाली महिलाओं व पुरुषो सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाद्य यंत्र के धुन पर नृत्य किया,इस दौरान पूर्व आदिमजाति कल्याण मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा की भाजपा ने किया सम्मान आदिवासी का बढ़ाया मान हमारे पडोसी राज्य की एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्य पद पर सम्मान दिलाने का कार्य किसी पार्टी ने किया है तो वह एक मात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी ही है।

also read : https://jandhara24.com/news/107254/baba-bhoramdev-who-sits-in-the-captivating-valley/

सबका साथ सबका विकास की धारणा को चरितार्थ करते हुये आदिवासियों का मान बढ़ाया है,वही उन्होने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुये बोला की कांग्रेस ने सिर्फ जातिवाद की आड़ मे वोट बटोरने का काम किया है, कभी उस वर्ग विशेष के लोगो को सम्मान नही दिया जिसका परिणाम कांग्रेस पार्टी आज भारत के भुभाग मे दो राज्यो तक सीमीत हो गयी है,और भारतीय जनता पार्टी सबका हित सबका सम्मान की सोच के साथ लगातार देश के लोगो के बीच अपना विश्वास बढ़ाते जा रही हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व आदिवासी नेता रुपसाय सलाम,संजय नंदी,रतन दुबे,प्रताप मंडावी,रतन सलाम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU