Local train आरोपी हॉकर को किया गिरफ्तार
Local train मुंबई ! महाराष्ट्र में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुबंई के कुर्ला के पास लोकल ट्रेन में एक नियमित रूप से आने जाने वाली महिला को गलत इरादे से छूने के प्रयास में एक फेरीवाले (हॉकर) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला (23) जब लोकल ट्रेन से घर लौट रही थी उसी दौरान 40 वर्षीय हॉकर आरिफ सिद्दीकी ने उसको गलत इरादे से छुआ, जिससे महिला सहम गयी। पीड़िता ने इस वाक्या को किसी से साझाा नहीं किया लेकिन उसके परिवार के सदस्यों को महसूस हुआ कि कुछ न कुछ उसके साथ गलत हुआ है।
पीड़ित महिला ने आखिरकार अपना दर्दनाक वाक्या साझा किया और इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरिफ सिद्दीकी को कुर्ला स्टेशन से गिरफ्तार किया और और पीड़िता ने हमलावर के रूप में उसकी पुष्टि की। आरोपी सिद्दीकी को 26 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।