HDHD एडीएचडी क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज

HDHD

HDHD एडीएचडी क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज

HDHD अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) एक क्रोनिक न्यूरोडेवलपमेंट समस्या है। यह दुनियाभर में लाखों बच्चों को प्रभावित करती है और बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती जाती है।

एडीएचडी से ग्रसित लोगों को ध्यान केंद्रित करने, ध्यान बनाए रखने और ऊर्जावान बने रहने में कठिनाई होने लगती है। जापान के एक शोध के मुताबिक, एडीएचडी का वैश्विक प्रसार 0.1 प्रतिशत से 8.1 प्रतिशत तक है। आइए आज इस डिसऑर्डर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

HDHD एडीएचडी क्या है?

एडीएचडी एक क्रोनिक न्यूरोडेवलपमेंट डिसऑर्डर है, जिससे ग्रस्त व्यक्ति के मस्तिष्क के विकास और मस्तिष्क गतिविधियों में सामान्य व्यक्ति के मुकाबले काफी अंतर होता है। इस डिसऑर्डर से जूझने वाले लोगों की एकाग्रता क्षमता, स्थिरता और आत्म-नियंत्रण प्रभावित होता है।

HDHD कितने प्रकार का होता है एडीएचडी?

अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन के डायग्नोस्टिक एंड स्टैटिस्टिकल मैनुअल ऑफ मेंटल डिसऑर्डर के अनुसार, एडीएचडी तीन प्रकार का होता हैं। पेरडोमिनेंटली हाइपरएक्टिव-इंपल्सिव: इसमें लोग ज्यादातर हाइपरएक्टिव और इंपल्सिव होते हैं। पेरडोमिनेंटली इनटेंटिव: इससे ग्रस्त लोगों में मुख्य रूप से इनटेंटिवनेंस के लक्षण होते हैं। कंबाइंड हाइपरएक्टिव-इंपल्सिव और इनटेंटिव: इससे ग्रस्त लोगों में हाइपरएक्टिव, इंपल्सिव और इनटेंटिवनेंस से जुड़े लक्षण नजर आते हैं।

HDHD क्या हैं एडीएचडी के लक्षण?

एडीएचडी के सामान्य लक्षणों में बच्चों को ध्यान लगाने में दिक्कत होने लगती है और उनका व्यवहार भी खराब होने लगता है। इसके अतिरिक्त, कल्पना या ख्यालों में खोएं रहना, चीजें भूलना, बहुत अधिक बोलना या बिलकुल न बोलना और दूसरों के साथ मिलने में कठिनाई होना भी एडीएचडी के लक्षण हैं। एडीएचडी वाले लोगों के हाथ कपकपाते हैं और वे खुद को काफी कमजोर महसूस करते हैं।

HDHD क्या हैं एडीएचडी के कारण?

एडीएचडी के कारण अभी भी अच्छी तरह से स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, कुछ कारकों का इसके साथ संबंध पाया गया है। कई शोध से पता चलता है कि एडीएचडी का एक न्यूरोबायोलॉजिकल और आनुवंशिक आधार है। गर्भावस्था के दौरान तंबाकू का सेवन, बचपन में दर्दनाक मस्तिष्क की चोट, जन्म के समय कम वजन, समय से पहले जन्म, चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन और अत्यधिक स्क्रीन टाइम एडीएचडी का कारण बन सकता है।

HDHD क्या है एडीएचडी का इलाज?

एडीएचडी को सही उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके उपचार में आमतौर पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ व्यवहार संबंधी रणनीतियां समेत जीवनशैली में बदलाव शामिल होते हैं। जीवनशैली में परिवर्तन करके एडीएचडी वाले लोगों के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाया जा सकता है। इनमें उनके लिए स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना और कार्यों की याद दिलाना शामिल हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU